फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six people assaulted mother-son after entering the house

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मॉ-बेटे से छ लोगों ने की मारपीट

Sun, 10 May 2020 04:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Six people assaulted mother-son after entering the house
कोपागंज। थाना क्षेत्र के बाबूपुर उर्फ साहूपुर गांव में शनिवार की देर शाम छह लोगों ने एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर उससे और उसकी मॉ से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध कोपागंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बाबूपुर उर्फ साहूपुर निवासी श्रवण कुमार 25 पुत्र निमोना प्रसाद ने बताया कि उसका गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश में विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि शनिवार की देर शाम इसी विवाद को लेकर आरोपी ने बाहर से तीन लोगों को बोलेरो से बुलाया और उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके और मॉ सूखा देवी से मारपीट कर घायल कर दिया। गांव में हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मॉ-बेटे को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। पीड़ित श्रवण कुमार ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। उधर पुलिस ने तहरीर मिलने पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed