नगरपालिका कार्यालय के सभागार में सोमवार को संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डाॅ. मणि भूषण तिवारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। आठ में से छह मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।
जनसुनवाई में सफाई विभाग से 2, जलकल विभाग से 4 और निर्माण विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुई । मौके पर आठ के सापेक्ष छह मामले का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया। इस दौरान कर अधीक्षक जय कुमार, अवर अभियंता जल पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय आदि थे। संवाद