फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six injured in bus collision

बसों की टक्कर में छह लोग घायल

Mon, 22 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six injured in bus collision
 मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सोनिया पुल पर बसों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बस क्षतिग्रस्त होकर एक दूसरे में फंस गईं। इसमें दोनों बसों के चालकों सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आनन फानन में मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पहुंचाया गया। बीच सड़क पर हादसे के चलते आवागमन अवरुद्ध हो गया। एक घंटे बाद जेसीबी मंगाकर बसों को हटाया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


 मऊ डिपो के बस परिचालक ज्ञान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नीजी बस के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।


मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सोनिया पुल के समीप मऊ-आजमगढ़ मार्ग सोमवार की सुबह कोहरे में एक रोडवेज बस एवं एक प्राइवेट बस की आमने सामने से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच सड़क पर हुई बसाें की टक्कर से हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बस क्षतिग्रस्त होकर एक दूसरे में फंस गईं।

इस दौरान रोडवेज बस का चालक राजाराम एवं प्राइवेट बस का चालक दीनानाथ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दोनों बसों में चालक की सीट के बगल वाली सीट पर बैठे घुटमा निवासी राजेश, जईयापुर निवासी सिलवती एवं आंखोंपुर निवासी प्रतिमा के साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया

 जब कि बस के अन्य यात्री झटका खाकर बाल-बाल बच गए। रोडवेज बस इलाहाबाद से आ रही थी कि जब कि प्राइवेट बस पूराघाट से जलालाबाद जा रही यात्रियों को लेकर जा रही थी।


 आस पास के लोगों ने आनन फानन में घायल चालकों सहित यात्रियों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों बसों के बीच सड़क पर टक्कर से आवागमन बाधित हो गया

और सड़क के दोनों तरफ वाहनाें की लंबी कतारें लग गई। बाद में जेसीबी मंगाकर बसों को बीच सड़क से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू रूप से संचालित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed