फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six infected including a five-year-old innocent were found

पांच साल के मासूम समेत छह संक्रमित मिले

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six infected including a five-year-old innocent were found
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में पांच साल के मासूम सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि इन सबका उपचार जिले से बाहर दूसरे जिलों के अस्पतालों में चल रहा है। इन संक्रमितों को लेकर जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या अब 10 पहुंच गई है। उधर, बीते छह दिन के अंदर दस सक्रिय मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर की 408 जांच रिपोर्ट में छह संक्रमित मरीज मिले। इनमें पांच वर्षीय एक बालक, छह वर्षीय एक बालिका तथा 12 वर्ष के किशोर के अलावा 28 वर्षीय तथा 30 वर्षीय महिला िऔर 32 वर्षीय एक युवक संक्रमित है। इन मरीजों से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दस पहुंच गई है। बताया कि बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन, मऊ रोडवेज डिपो सहित जिले के अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर 32 आरआरटी टीमों द्वारा 638 संदिग्धों की एंटीजेन से जांच की गई। इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। अब तक जिले में आठ हजार 343 मरीज मिल चुके है, इनमें आठ हजार 253 मरीज रिकवर हो चुके है। 80 मरीजों की मौत हो चुकी है, दस सक्रिय मरीजों में से दो मरीजों का जिले में होम आईसोलेशन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले संक्रमित मरीजों में चार का उपचार बीएचयू तो दो का उपचार लखनऊ में हो रहा है। लेकिन शुक्रवार को उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच मेडिकल टीमों द्वारा की जाएगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि सभी कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करने में लापरवाही नहीं बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में साढ़े सात लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।बताया कि चार लाख 1 हजार 495 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई है।जबकि तीन लाख 65 हजार चार लोगों की जांच आरटीपीसीर से की गई है। इसमें 3 लाख 60 हजार 268 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है, इसमें 3 लाख 58 हजार 529 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 4 हजार 736 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed