फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six hundred people canceled tickets in two days

दो दिन में छह सौ लोगों ने टिकट निरस्त कराए

Sun, 19 Jun 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Six hundred people canceled tickets in two days
कई ट्रेनों के निरस्त होने के बाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट कैंसिल कराने के लिए लगी लं? - फोटो : MAU
अग्निपथ योजना के विरोध में जारी प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटनाओं को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं यात्री भी अब यात्री करने से कतरा रहे है। ऐसे में यात्री पहले से कन्फर्म टिकट को निरस्त कराकर अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं या टाल दे रहे हैं। उधर मऊ जंक्शन से गुजरने वाली तीनों रूटों की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जिले में दूसरे दिन भी अग्निपथ को लेकर कोई बवाल न हो उसके लिए पुलिस की जगह-जगह तैनाती रही।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में बवाल से बचाव को लेकर रेलवे द्वारा रविवार को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचालन 21 जून तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनेस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन रविवार को निरस्त कर दिया गया। रेलवे द्वारा शनिवार की शाम अलग-अलग रूटों की 13 ट्रेनों का निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनेशन की सूचना जारी कर दी गई थी। उधर अग्निपथ को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बाद यात्री भी यात्रा करने से गुरेज कर रहे हैं। हालात यह है कि बीते दो दिनों में मऊ जंक्शन से करीब छह सौ यात्रियों ने अपना आरक्षण निरस्त कराया है। डीसीआई अखिलेश सिंह ने बताया कि पैैसेंजर ट्रेनों के साथ कई एक्सप्रेस ट्रेनों के निरस्त होने के चलते यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। जहां पहले करीब 15 हजार यात्रियों की आवाजाही थी, अब वह दो से तीन हजार तक सिमट कर रह गई है। वहीं पहले 400 से अधिक यात्रियों द्वारा आरक्षण कराया जाता था, अब यह 150 के करीब सिमट कर रह गया है। वहीं बीते दो दिनों में करीब 600 लोगों ने टिकट निरस्त कराया है।
विज्ञापन

यात्री दे रहे हैं रोडवेज बसों को प्राथमिकता
अग्निपथ योजना को लेकर जारी विरोध के चलते ट्रेनों के निरस्त होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। मऊ डिपो से संचालित विभिन्न रूटों पर बसों में यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान को रवाना हो रहे हैं। एआरएम रमेशचंद्र ने बताया कि ट्रेनों के निरस्तीकरण से रोडवेज बसों में भीड़ का ग्राफ बढ़ा है। आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर रूट की बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी-आरपीएफ के साथ पुलिस रही मुस्तैद
अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर किसी भी घटना से बचाव को लेकर मऊ जंक्शन पर तीसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। जीआरपी-आरपीएफ के साथ मऊ पुलिस के जवानों की मुस्तैदी रही। पुलिस इस दौरान मऊ जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed