फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six areas of the state will join helicopter service

प्रदेश के छह क्षेत्र जुड़ेंगे हेलीकाप्टर सेवा से

Thu, 24 Aug 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 24 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Six areas of the state will join helicopter service
दिव्यांग की मुखिया की समस्या जानते प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
प्रदेश के छह मुख्य पर्यटन स्थलों को जल्द ही हेलीकाप्टर सेवा के जरिए आपस में जोड़ा जाएगा। इसमें लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल, नैमिषारण्य, चित्रकूट, कुशीनगर और वाराणसी  शामिल हैं। गुरुवार को सूबे के नागरिक उड्यन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया बोले प्रदेश सरकार के बहुमुखी परियोजना में यह योजना शामिल है। हेलीकाप्टर सेवा के जरिए आपस में जोड़े जाने वाले सभी क्षेत्र पर्यटन के साथ-साथ पौराणिक स्थल है। जिनका अपना महत्व है।
विज्ञापन


लखनऊ, चित्रकूट, कुशीनगर, वाराणसी में हवाई अड्डे/ हवाई पट्टी पहले से है। इनका सिर्फ उपयोग करना है। लेकिन मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, प्रयाग, विंध्याचल तथा नैमिषारण्य में हेलीपोर्ट बनाए जाएंगे। कामर्शियल उद्देश्य से बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट पर लगभग 100 करोड़ की लागत आएगी।  मंत्री के मुताबिक हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने के पीछे सरकार की मंशा पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


इस दौरान सरकार पर्यटकों को और भी सुविधाएं प्रदान करेगी। इस कड़ी में इलाहाबाद एयरपोर्ट को अर्धकुंभ के पहले-पहले अक्टूबर 2018 में शुरू कर दिया जाएगा। इलाहाबाद एयरपोर्ट के लिए अवशेष धनराशि 40,84,96,512 को अवमुक्त कर दिया गया है। यहां कुल 30.391  हेक्टयर जमीन इस कार्य के लिए क्रय की जा रही है। इसी क्रम में कानपुर नगर स्थित भारतीय वायुसेना के एयरपोर्ट पर सिविल एयरपोर्ट की स्थापना के लिए खरीदे जाने वाली जमीन के लिए भी आज ही 31,31,89,848 रुपया अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed