{"_id":"61f038862869a026247e448c","slug":"siktia-bhiti-overbridge-drowns-in-darkness-as-evening-falls-mau-news-vns6354557183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है सिकटिया, भीटी ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है सिकटिया, भीटी ओवरब्रिज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शाम ढलते ही नगर के सिकटिया, भीटी ओवरब्रिज तथा तमसा पुल अंधेरे में डूब जाता है। ओवरब्रिज पर लगी 50 से अधिक स्ट्रीट लाइट्स खराब पड़ी है। अंधेरे के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोर उचक्कों के सक्रिय रहने से लोग दहशत में जी रहे हैं। सब कुछ जानकर आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय ने अपने प्रयासों से करोड़ों की लागत से भीटी, सिकटिया ओवरब्रिज बनवाया था। ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगी रहने से शाम होते ही जगमग रहता था। लेकिन अब बीते दिनों की बात हो गई है। संबंधित विभाग की तरफ से उचित रख रखाव न किए जाने से ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीटलाइट काफी समय से खराब पड़ी है। हालत यह है कि रात के समय वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कहने को तो सिकटिया, भीटी ओवरब्रिज तथा तमसा पुल पर 50 से अधिक स्ट्रीटलाइट लगी है, लेकिन स्ट्रीट लाइट रोशनी नहीं दे पा रही है।
सड़कों पर आने जाने वाले राहगीरों का तेज रफ्तार वाहन से हादसों में चोटिल हो रहे हैं, तो वहीं कई काल के गाल में समा चुके हैं। लोगों का कहना था कि रात में वहां से गुजरने पर डर लगता है। इस संबंध में ओवरब्रिज से बाइक से गुजर रहे मनोज यादव, सुमित कुमार का कहना था कि रात के समय अंधेरा रहने के चलते चोर उचक्के सक्रिय रहते हैं। छिनैती की गई घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क दुर्घटना में कई की मौत हो चुकी है। लेकिन खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट कब ठीक होगी पता नहीं चल पा रहा है।