फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shriram Sonkar became BJP MLA with a difference of only 538 votes

मात्र 538 वोट के अंतर से भाजपा विधायक बने थे श्रीराम सोनकर

Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shriram Sonkar became BJP MLA with a difference of only 538 votes
मऊ। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में चार में तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा रहा। लेकिन सदर विधानसभा में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा प्रत्याशी को उनके विरोधी ने कड़ी टक्कर दी थी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी महज 538 वोट के अंतर से चुनाव जीते थे। इसके इतर मधुबन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने जिले की चारों विधानसभा में सबसे अधिक अंतर 29,415 वोट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

बीजेपी ने तीनों विधानसभा सीट में मधुबन को छोडकर दो विधानसभा में जीत का अंतर सात हजार से भी कम रहा था। मोहम्मदाबाद सुरक्षित सीट पर भाजपा के श्रीराम सोनकर ने बसपा के राजेंद्र कुमार को करीबी मुकाबले में 538 सबसे कम वोटों से हराया था। जबकि मधुबन विधानसभा सीट पर बसपा से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया था और दारा सिंह चौहान चुनाव में 86,238 मत मिले थे, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी अमरेश पांडेय को 56,823 मत मिले थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान ने सबसे अधिक 29,415 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि घोसी विधानसभा सीट पर भाजपा के फागू चौहान को 88,298 मत मिले थे, दूसरे स्थान पर बसपा से अब्बास अंसारी को 81,295 मत मिले और अब्बास को भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान ने 7,003 वोट से हराया था। वहीं 1996 से सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में 96,793 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र राजभर को 88,095 मत मिला था। मुख्तार अंसारी ने 8,698 वोट के अंतर से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed