फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shree Shyam Nishan Shobha Yatra

श्री श्याम निशान शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 14 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shree Shyam Nishan Shobha Yatra
नगर के राजस्थान भवन से श्री श्याम संघ के तत्वावधान में निकाली गई श्री श्याम निशानोत्सव यात्रा मे - फोटो : MAU
मऊ। श्री श्याम संघ की ओर से श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन रविवार को नगर स्थित राजस्थान भवन में किया गया। शनिवार की रात खाटू नरेश श्री श्याम बाबा सरकार का भव्य शृंगार किया गया। जगदीश तुनवाल ने सपरिवार पावन ज्योति प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान भजन गायकों ने भजन सुनाए।
विज्ञापन

वाराणसी से आए श्याम प्रेमी और संदीप शर्मा ने भजन सुनाए। जिनसे मिलने को आता बाबा है.., कभी न कभी कहीं न कहीं मेरा श्याम सलोना आएगा आदि भजन सुनकर श्रद्धालु थिरकने लगे। इसके बाद संजय खंडेलवाल तथा सत्यनारायण परमानंद ने सपरिवार भोग लगाया। आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रविवार की सुबह नौ बजे राजस्थान भवन से भव्य श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकली। भक्त हाथों में श्याम निशान लहराते हुए चल रहे थे। होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम जी के मंदिर में .. भजन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। भजनों पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते गाते व जयकारा लगाते चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम जी मंदिर सहादतपुरा केड़िया के बगीचे श्री हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। सभी बाबा के निशान मंगलवार को खाटू श्याम जी मंदिर राजस्थान में बाबा के मंदिर पर भक्तों द्वारा चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर श्याम संघ के मंत्री आलोक खंडेलवाल, राजस्थान सेवा समिति के उपाध्यक्ष द्वितीय सुरेश कल्यानिया, सत्यदेव केड़िया, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण परमानंदका, सुनील गुप्ता, रमेश परमानंदका, घनश्याम, आकाश, रोहित, गौरव, ओमप्रकाश, मुनमुन, विनोद अग्रवाल, संजय टेलर, सुनील कल्यानिया, रवि खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल, गोविंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed