{"_id":"588b68024f1c1b5c02cf6d59","slug":"shows-the-way-to-the-truth-of-islam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चाई का रास्ता दिखाता है इस्लाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चाई का रास्ता दिखाता है इस्लाम
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले आयोजित मजलिस में तकरीर करते नजीर बाकरी मुरादाबादी।
घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले मुहल्ले में गुरुवार की रात समाजसेवी नासिर हुसैन की पुण्य तिथि पर मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद से आए मौलाना नजीर बाकरी ने कहा कि मानवता की सेवा ही इस्लाम है। मौलाना नजीर बाकरी ने कहा कि इस्लाम हमें सच्चाई के रास्ते पर चलना सीखाता है।
लोगों को हमेशा दूसरों की भलाई करना चाहिये। मानवता की सेवा ही धर्म है। सच्चा मुसलमान आतंकवादी नहीं हो सकता। अपने मां बाप की सेवा करना बहुत ही नेक कार्य है। बोले हर मुसलमान को पांचों वक्त की नमाज पढ़ना चाहिए। कुरान की बातों का अमल करना चाहिए। काजिम नासिरी, साजिद जाहदी और अहसन जाकरी ने पेशखानी किया। गजनफर अब्बास ने सोजखानी पेश किया। इस मौके पर असगर अली, मोहम्मद अली, मौलाना काजिम, गजनफर अब्बास आदि मौजूद रहे।