{"_id":"5c45f59abdec2211df41268c","slug":"should-get-reservation-according-to-the-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी के अनुसार मिलना चाहिए आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी के अनुसार मिलना चाहिए आरक्षण
Mon, 21 Jan 2019 10:08 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
नगर में निकली समाजवादी पार्टी की पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी सामाजिक न्याय बीपी मंडल पदयात्रा’ सोमवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल-मालाओं से पदयात्रा का स्वागत किया। खुरहट में सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव के विद्यालय पर पदयात्रियों को जलपान कराया गया। इसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव और वक्ताओं ने बीपी मंडल रिपोर्ट को जनता के सामने रखने का काम किया। मंडल यात्रा के संयोजक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अजीत यादव ने कहा कि देश के हालत को देखते हुए संसद में बीपी मंडल कमीशन का गठन किया गया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में देश 85 फीसदी आबादी के बारे में विस्तृत विवरण दिया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में आरक्षण लागू किया जाना चाहिए लेकिन 85 प्रतिशत को बीजेपी के लोग सबका साथ सबका विकास का नारा देकर केवल अपना विकास किए हैं। कहा कि देश में आबादी के अनुसार आरक्षण मिलना चाहिए। यहां आरक्षण के नाम पर भारी भेदभाव किया गया। जिनकी आबादी 15 फीसदी है उसको 10 प्रतिशत आरक्षण इन पिछड़ों के सहारे ले लिया गया लेकिन जिनकी आबादी 85 प्रतिशत है उसको 49.5 प्रतिशत में बांध दिया गया।
पदयात्रा को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, वीरेंद्र यादव लोहिया, अभिनाश विद्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष नन्हकू प्रसाद राजभर, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अमीरुल्लाह खान, बबलू यादव सूर्यभान यादव प्रधान, बबलू यादव, प्रेमचंद यादव, संदीप चौधरी अरविंद सरोज आदि ने संबोधित किया।