फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   shortage of buses in festive season

त्यौहारी सीजन में बसों की कमी बन रही मुसीबत

Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
shortage of buses in festive season
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण लोगों को बसों की कमी समस्या बनकर सामने खड़ी हैं। इस समय घर जाने के लिए यात्रियों के सफर का मजा किरकिरा हो सकता है। रोडवेज की बसों की सीमित संख्या के कारण सभी रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मऊ डिपो की 53 बसों में से 28 बसों का ही संचालन सुनिश्चित हो पा रहा है। परिवहन निगम इन दिनों चालकों और परिचालकों की कमी से जूझ रहा है। कई रूटों पर बसों की संख्या काफी कम है। दीपावली, छठ पर्व को लेकर बसों की कमी के चलते यात्रियों की फजीहत हो रही है। वहीं कई बसें मरम्मत के अभाव में नगर के ताजोपुर स्थित रोडवेज के वर्कशाप में खड़ी हैं। एआरएम रमेश चंद्र का कहना है कि चालकों और परिचालकों की कमी के कारण सभी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। चालकों की भर्ती के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए कई रूटों पर बसों के फेरे को बढ़ाया भी जा रहा है। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिससे की यात्रियों को परेशानी ना उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed