{"_id":"8f6f16fa0fefd37538affdbf63846dd4","slug":"short-circuit-fire-in-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के नरईबांध स्थित यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में रविवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि सुबह के वक्त भवन स्वामी ने टहलते हुए भीतर से धुआं उठते देखा तो प्रबंधक को सूचना दी।
और स्वयं भी पास ही स्थित एक पेट्रोल पंप से फायर सिस्टम मंगाकर बाहर से ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उधर बैंक में आग लगने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
शनिवार को बैंक बंद होने से पहले वायरिंग का कुछ कार्य कराया गया। शाम के बाद बैंक बंद हो गया। रविवार की सुबह लाइट आते ही शार्टसर्किट से वहां लगे बिजली के बोर्ड में आग लग गई।
विज्ञापन
इससे पूरी परिसर में काफी धुआं फैल गया। आग लगने की जानकारी बैंक के भवन मालिक उमाशंकर सिंह को हुई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड कार्यालय और बैंक के प्रबंधक को दी।
जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रबंधक के चैंबर की दीवार और बिजली का बोर्ड पूरी तरह से जल गया। गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप नहीं धारण कर सकी। रविवार का दिन होने के चलते बैंक का कार्य तो प्रभावित नहीं हुआ। बड़ा हादसा भी होने से टल गया। आग लगने से बैंक का सिस्टम प्रभावित हुआ।
रविवार को पूरे दिन बैंक कर्मी जलने से हुए नुकसान को ठीक कराते रहे। ताकि सोमवार को बैंक का काम सुचारु रूप से चले सके। इस बीच ज्ञात हुआ है कि बैंक प्रबंधन ने आग की घटना की जांच के लिए विभागीय टीम गठित कर दी है। आग लगने की घटना यदि
लापरवाही से हुई है तो इसके दोषी के खिलाफ कार्रवाई संभव है। आग की घटना से बैंक का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कहीं न कहीं इस घटना से बैंक की लापरवाही जरूर सामने आई है। यूनियन बैंक के जिले में अग्रणी बैंक है। इसके एजीएम डीके मलहोत्रा का कहना है कि बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगी है। केवल इलेक्ट्रिक बोर्ड जले हैं, उसे ठीक करवा दिया गया है।