फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shops will open

इलेट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स संग स्टेशनरी की दुकानें खुलेंगी

Thu, 07 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shops will open
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : MAU
मऊ। लॉकडाउन के तीसरे चरण में धीरे ही सही प्रशासन जनता को ढील देने का काम कर रही। इसक्रम में बृहस्पतिवार की शाम को डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि कल से जिले में इलेक्ट्रिकल के साथ इलेक्ट्रनिक्स और स्टेशनरी की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। दुकान खोलने से पूर्व दुकानदार को परमीशन लेना अनिवार्य होगा। इसमें स्टेशनरी के दुकानदारों को जिलाविद्यालय निरीक्षक से तथा अन्य को कलेक्ट्रेट में आवेदन करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस लॉक डाउन में जनता ने कुछ सिखा या न सिखा लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई रखने के साथ हाथ साफ करने की आदत डाल ली। ऐसे में आगे भी इस आदत को अपने जीवन में शुमार करना होगा। बोले अब तक जितनी दुकानों को खुलने की परमीशन दी गई है, सभी के दुकानदारों को दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग के नियम का पालन कराना होगा। साथ ही दुकान पर सैनिटाइजर की व्यस्था करनी होगी। यदि किसी ने इस नियम का पालन नहीं किया तो उसके विरुद्घ कानूनी कारवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि दुकानों के खुलने और बंद होने का समय दस से चार है। इसके इतर और अनुमति प्राप्त किए कोई दुकान खुली मिली तो उसके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने चेतावनी दिया कि दुकानदार इस नियम को पालन करते नहीं पाया गया तो दुकान को बंद कराकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed