{"_id":"e1f5c83fad10ce361f62fc28b540177f","slug":"shop-on-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा मांगने पर दबंगों ने गुमटी में लगाई आग, दूकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा मांगने पर दबंगों ने गुमटी में लगाई आग, दूकानदार को पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया मोहल्ले में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित अंडा खाने के बाद पैसा मांगने पर दबंगों ने एक गुमटी में आग लगा दी। आग के कारण गुमटी में रखा सिलेंडर फट गया। जिससे बगल में मौजूद दूसरी गुमटी भी जलकर राख हो गई। जिसमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गई।
चांदमारी इमिलिया मोहल्ला निवासी अशोक गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता की बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल मेें जनरल स्टोर है। अशोक दूकान के बाहर ही अंडा का भी स्टाल लगाता है। उसी के बगल में चांदमारी इमिलिया निवासी जयश्री पुत्र शिवचंद की भी लिट्टी-चोखा की दूकान है। बुधवार की रात अजय की दूकान पर कुछ युवकों ने अंडा खाया।
जिसके बाद पैसा मांगने पर दबंग युवकों ने अशोक को पीटा दिया और वहां से चले गए। बुधवार की रात दबंग युवकों ने अशोक की गुमटी में आग लगा दी। आग लगने के बाद अशोक की गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन
जिससे बगल में मौजूद जयश्री की गुमटी भी पूरी तरह से जल गई। आग के कारण दोनों गुमटियों में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गुरुवार को दोनों दूकानदार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे उन्होंने वहां पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
लेकिन इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने कहा कि वे मधुबन में चुनाव ड्यूटी में हैं। उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन अगर तहरीर मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।