फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shivam Yadav of Ratanpura is stranded on Romania border

रोमानिया सीमा पर फंसे हैं रतनपुरा के शिवम यादव

Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shivam Yadav of Ratanpura is stranded on Romania border
शिवम यादव। यूक्रेन में फंसा छात्र - फोटो : MAU
रतनपुरा। सितंबर 2021 में डॉक्टरी की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए रतनपुरा निवासी शिवम यादव 25 रोमानिया सीमा पर फंसे हैं। उन्होंने यूक्रेन के विनीशिया शहर स्थित विश्वविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था, परंतु रूसी आक्रमण के चलते वह भी फंसे हैं। भारतीय दूतावास के प्रतिनिधि से उनकी बातचीत हो रही है। उन्होंने रविवार को दिन में एक बजे अपने पिता को मोबाइल पर बताया कि रोमानिया से आगे बढ़ने के लिए उनका जत्था भारतीय प्रतिनिधि से संपर्क में है। प्रतिनिधि ने समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया है। शिवम यादव के पिता मूल रूप से थलईपुर ग्राम पंचायत के आकोल्ही गांव निवासी डॉ जयप्रकाश यादव हैं। उनकी बाजार में मेडिकल स्टोर की दुकान है। मां गीता देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। परिवार के लोग उनके सुरक्षित घर वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed