{"_id":"6acfc7e061fc6dfe900c9531","slug":"shivam-jaiswal-will-play-for-the-divisional-team-mau-news-c-295-1-mau1002-153522-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मंडलीय टीम में खेलेंगे शिवम जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मंडलीय टीम में खेलेंगे शिवम जायसवाल
विज्ञापन
Photo Title
घोसी तहसील क्षेत्र के बोझी गांव निवासी शिवम जायसवाल का आजमगढ़ मंडल की क्रिकेट अंडर-14 टीम में चयन हुआ है। वो मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भौपौरा स्थित पूर्वांचल इंटर कॉलेज में कक्षा 6 के छात्र हैं।
वह मऊ जनपद से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पिता अविनाश जायसवाल ने बताया कि चयन की घोषणा मंगलवार को बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में की गई थी। शानदार बैटिंग प्रदर्शन के दम पर शिवम ने मंडल की 15 सदस्यीय टीम में जगह बना ली।
अब वह कानपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय माध्यमिक स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवम मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व हॉस्टल खिलाड़ी और क्रिकेट कोच नसीरुद्दीन से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन
चाचा आलोक जायसवाल, कॉलेज के प्रबंधक सरफराज खान, मुहम्मद अली, पंकज सिंह, रामविजय सिंह ने बधाई दी है।