{"_id":"68c5c735aed5845bf10674ba","slug":"shiv-shankar-singh-remembered-on-his-death-anniversary-mau-news-c-295-1-svns1028-133522-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुण्यतिथि पर याद किए गए शिव शंकर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुण्यतिथि पर याद किए गए शिव शंकर सिंह
विज्ञापन
रतनपुरा के दयानंद इंटर कॉलेज इटैली में स्व.शिवशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर आयाेजित कार्यक्रम को
- फोटो : सेमरपहा ग्राम पंचायत के कैथन का पुरवा गांव में बंद शवदाह स्थल।
हलधरपुर। शिक्षाविद शिव शंकर सिंह की पुण्यतिथि सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर और दयानंद इंटर कॉलेज इटैली रतनपुरा में मनाई गई। सभा को संबोधित करते हुए सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि शिव शंकर सिंह में अटूट संकल्प शक्ति थी। इसी कारण आज से 70 वर्ष पूर्व संसाधनों के अभाव में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की।
उन्होंने सहकारिता आंदोलन के प्रति लोगों को प्रेरणा दी। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधा राय ने कहा कि बाबू शिव शंकर सिंह और कल्पनाथ राय एक ही सिक्के के दो पहलू थे। दोनों महापुरुषों ने अपने-अपने तौर तरीके से निर्माण और विकास को जीवन का प्रमुख लक्ष्य बनाया।
घोसी के विधायक सुधाकर सिंह ने शिवशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धन्य हैं बाबू शिव शंकर सिंह, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बलिया से लेकर मऊ तक शिक्षण संस्थाओं का जाल बिछाया।
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया।
श्रद्धांजलि सभा को कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, जिप के पूर्व अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, अल्ताफ अंसारी, प्रबंधक ओम जय सिंह, देवभाष्कर तिवारी, डॉ. निर्मला सिंह आदि ने संबोधित किया। दयानंद इंटरमीडिएट कॉलेज इटैली में समारोह में प्रबंधक राणा प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, भाजपा नेता अशोक सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि ठाकुर रमेश सिंह चौहान दिलेर आदि शामिल थे।