फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shitala Mata's shrine will be illuminated with 11 thousand lamps on Dev Diwali

Mau News: देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग होगा शीतला माता का धाम

Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shitala Mata's shrine will be illuminated with 11 thousand lamps on Dev Diwali
मऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में देव दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी लेकिन अभी से पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। नगर के शीतला माता धाम पर 11 हजार घी के दीप जलाए जाएंगे। यहां महाआरती, मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले के विभिन्न मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाने के साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्धि आती है। इस दिन आकाशदीप को बांधने की परंपरा होती है।
विज्ञापन

इसी मान्यता के तहत नगर के शीतला माता धाम सहित नगर के मठिया टोला शिवाला, भीटी स्थित शिव मंदिर, कतुआ पुरा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा स्थित मातृ मंदिर, जिला अस्पताल स्थित शिव मंदिर, ब्रह्मस्थान स्थित और रोडवेज स्थित मंदिर, सिंधी कॉलोनी स्थित मंदिर, नगर के ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर, दोहरीघाट के गौरीशंकर घाट, रामघाट, देवलास सहित तमसा नदी के तट पर स्थापित मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतला माता धाम पर 11 हजार घी के दीपक जलाए जाएंगे। दीपों के रोशनी से देवघर जगमग होंगे। इस अवसर पर महाआरती का आयोजन होगा। रंगोली प्रतियोगिता सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मंदिरों को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। भक्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। इस संबंध में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि परंपरा के अनुरूप बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर देवताओं का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed