फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shikshamitra instructor frustrated with BJP government: Dr. Suresh

भाजपा सरकार से शिक्षामित्र अनुदेशक हताश : डॉ सुरेश

Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra instructor frustrated with BJP government: Dr. Suresh
मऊ। समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से प्रदेश भर में बूथवार शिक्षकों की भूमिका- संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस मुहिम के 18वें दिन मऊ जनपद में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में शिक्षा मित्रों की नौकरी छीन ली गई, वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोक दिया गया। कहा कि इस सरकार ने प्रेरकों, अनुदेशकों का मानदेय कम कर उन्हें निराश, हताश कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। जबकि सपा सरकार ने अपने शासन काल में विषय विशेषज्ञों को अध्यापक की सम्मानजनक नौकरी दिया, 100 डायल की सुविधाएं,108 एम्बुलेंस, विश्व स्तरीय कैंसर अस्पताल, योग्य और मेधावी छात्रों को लैपटप दिए गये। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों, शिक्षकों सहित आम जनता ने अबकी बार सपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षक समाज की एक महत्वपूर्ण धुरी है और वर्तमान सरकार शिक्षकों का शोषण कर रही है वो चाहे प्राथमिक शिक्षक हो,माध्यमिक शिक्षक हो या उच्च प्राथमिक शिक्षक हो या शिक्षामित्र हो सभी का शोषण सरकार कर रही है। इस अवसर पर अखंड प्रकाश पांडेय, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed