मऊ। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बीएसए परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष मुखलाल यादव ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार पुनरीक्षण के पश्चात चयन, प्रोन्नति वेतनमान स्वीकृत होने पर वेतन निर्धारण का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जबकि माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षकों का शासनादेश निर्गत हो चुका है। सभी संवर्गों में कार्यरत लिपिकों का ग्रेड वेतन 1900 रुपया के स्थान पर 2000 का शासनादेश निर्गत हो चुका है। परंतु सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के लिपिकों का शासनादेश अद्यावधि तक निर्गत नहीं हुआ है। सहायताप्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के विद्यालयों के विकास, साफ सफाई व मरम्मत आदि के लिए कंपोजिट ग्रांट की व्यवस्था की जाए। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। धरने में आलोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार राय, सहजानंद सिंह, राणाप्रताप सिंह, शिवकुमार यादव, गणेश सिंह, जनार्दन सिंह, रामप्रताप यादव, शिवकुमार यादव, विवेक कुमार, हरिंद्र चैरसिया, अंजनी राय, जगदीश यादव, रामप्रकाश पांडेय, राजेंद्र चैहान, अंजनी कुमार ओझा, योगेश राय, विनोद राय, उषा मौर्या, हुमा परवेज, वंदना, संजय चौबे शामिल रहे।