फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven thousand people will get corona vaccine in first phase

सात हजार लोगों को पहले चरण में लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 05 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Seven thousand people will get corona vaccine in first phase
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीन आने से पहले विभाग उसके रखरखाव आदि की व्यवस्था में जुटा है। इसीक्रम में अगले सप्ताह तक कोरोना वैक्सीन रखने के लिए आधुनिक आईएलआर मशीनें आएगी। कोरोना वैक्सीन आने के बाद पहले चरण में जिले के सरकारी और निजी क्षेत्र के लगभग सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जायेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के आने की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले के अधिकारियों द्वारा तैयारियों की लगातार समीक्षा बैठक की जा रही है। बताया कि कोरोना के टीकाकरण के लिए जिले के करीब 749 कर्मचारियों को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग ले चुके हैं। बताया कि को-विन पोर्टल से वैक्सीन और लॉजिस्टिक, सत्र स्थल, वैक्सीनेटर और लाभार्थी की सूचना मिलेगी। जबकि ‘को-विन’ पोर्टल के माध्यम से रजिस्टर्ड लाभार्थी को वैक्सीनेशन की सूचना उनके मोबाइल पर मैसेज के द्वारा प्राप्त होगी। जिसमें स्थान, समय, दिनांक, सत्र स्थल और कौन वैक्सीनेटर है इसकी जानकारी शामिल होगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके झा ने बताया कि राजकीय क्षेत्र से 6856 और निजी क्षेत्र से 1351 लोगों को शुरुआती प्रथम चरण के टीकाकरण के लिये सूचीबद्ध किया गया है। बताया कि केंद्र द्वारा यूपी सरकार को कोरोना वेक्सीन रखने के लिए आधुनिक मशीनें आईएलआर उपलब्ध कराई गई हैं। जो आठ दिसंबर को जिले को प्राप्त हो जाएगी। आईस लिंक्ड रेफ्रीजरेटर (आईएलआर) 40 लीटर से शुरू होकर 110ली. तक की होती है, जो की जनसंख्या के हिसाब से दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेब पोर्टल से जुड़ी रहेगी डिवाइस
मऊ। वैक्सीन कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन के स्टाक की मात्रा एवं भंडारण फ्रिजरियल टाइम तापमान की ऑनलाइन निगरानी ‘को-विन’ (विन ओवर कोविड) प्रोग्राम के अंतर्गत मोबाइल एप एवं बेब पोर्टल से की जाएगी। इसके लिए जिले के प्रत्येक कोल्ड चेन पर रखे आईएलआर में रखे टेंपरेचर लागर नाम की एक सेंसर युक्त डिवाइस स्थापित है। यह डिवाइस नेट के माध्यम से वेब पोर्टल से जुड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed