फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven people beat up grocery shopkeeper in a dispute over one rupee, case filed

एक रूपये के विवाद में सात लोगों ने किराना दुकानदार से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Seven people beat up grocery shopkeeper in a dispute over one rupee, case filed
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव कस्बा में मंगलवार की देर शाम किराने की दुकान पर खरीद को लेकर सात लोगों ने एक किराना दुकानदार से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी अपने वाहन छोड़कर भाग निकले। उधर पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी विश्वजीत पुत्र मुखचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसका कस्बा के रेलवे क्रासिंग के पास किराने की दुकान है। मंगलवार की देर शाम वह रोजाना की भांति अपने दुकान पर बैठा था। इसी बीच पूर्वी बड़ागांव निवासी मुुहम्मद इब्राहिम, दानिश, मुहम्मद हानिफ अपने चार अन्य साथियों के साथ दो बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचे। यहां सामान लेने के दौरान उसके द्वारा निर्धारित रुपये से एक रुपया कम दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर आरोपियों ने उससे मारपीट कर दी। उधर दुकानदार से मारपीट होता देखकर आस पास के लोग उसकी तरफ दौड़े तो आरोपी बाइक को छोड़कर भाग निकले। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल का मेडिकल कराने के बाद उसकी तहरीर पर तीन नामजद सहित सातों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed