फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seven kg of polythene seized from three shopkeepers, fined

Mau News: तीन दुकानदारों से जब्त की सात किग्रा पाॅलिथीन, जुर्माना वसूला

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Seven kg of polythene seized from three shopkeepers, fined
मऊ। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस पर नगर पालिका परिषद की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पालिका द्वारा रैली निकाल कर नगरवासियों को जागरूक किया गया। रैली को पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर पालिका कार्यालय से रवाना किया। पालिका कर्मचारियों ने जन जागरूकता के साथ ही छापा मारकर तीन दुकानदारों से सात किग्रा पाॅलिथीन जब्त की। 15 हजार जुर्माना वसूल किया।नगर पालिका कार्यालय से निकली जन रैैली संस्कृत पाठशाला होते हुए, टीसीआई मोड़, औरगंबाद से मिर्जाहादी पुरा चौक पहुंची। यहां पर लोगों को पालिका कर्मचारियों ने द्वारा जागरूक किया गया। प्रेरणा दी गई कि आप खरीदारी के लिए अपने घरों से कपड़े का झोला लेकर निकलें। पर्यावरण की रक्षा करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने दुकानदारों को प्रेरणा दी कि वे प्लास्टिक के थैले का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर को प्लास्टिक बैग से मुक्त करना है। प्लास्टिक की थैलियां व बैग हमारे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उधर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक-सत्य प्रकाश के नेतृत्व में रैली के मिर्जाहादीपुरा पहुंचने के उपरांत पालिका अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक की बरामदगी के लिए छापामारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed