{"_id":"60bbb4188ebc3ec3d62f6386","slug":"secretary-suspended-adverse-entry-to-bdo-mau-news-vns5932237199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही कार्य न करने पर सेक्रेटरी निलंबित, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही कार्य न करने पर सेक्रेटरी निलंबित, बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टी
विज्ञापन
मऊ। परदहां ब्लाक के रणवीरपुर स्थित गोआश्रय का निरीक्षण करने पर मिली खामी पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने सेक्रेटरी और बीडीओ के विरुद्घ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सही तरीके से कार्यो का संचालन न करने पर सेक्रेटरी को निलंबित और बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि बीते एक जून मंगलवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने रणवीरपुर स्थित गो आश्रय का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई प्रकार की कमियां मिली थी। जांच के बाद डीएम ने सेक्रेटरी और बीडीओ की लापरवाही को उजागर किया। साथ ही दोनों के विरुद्घ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर सचिव राजेश सिंह को निलंबित किया गया है। इसके अलावा बीडीओ परदहां अखिल कुुमार को प्रतिकृल प्रविष्टि दी गई।
सीडीओ के अनुसार गोआश्रय की गड़बड़ी के अलावा अन्य कार्यों की समीक्षा करने पर सचिव और बीडीओ के कार्य संतोषजनक नहीं मिले। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। सूत्रों से पता चला कि डीएम के निरीक्षण में खामी उजागर होने पर सचिव ने अपना नंबर बंद कर लिया था।