फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seasonal disease patients increased, hospitals filled

मौसमी बीमारी के बढ़े मरीज, भरे अस्पताल

Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Seasonal disease patients increased, hospitals filled
जिला अस्पताल की ओपीडी स्थित पर्ची काउंटर पर जुटी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले के सरकारी तथा निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा बदल रहे मौसम के चलते हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में अचानक सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रोजना ऐसे मरीजों की संख्या एक सौ के आसपास हो रही है। डाक्टर इसे मौसमी वायरल बता रहे हैं। उधर, जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का अनिवार्य रूप से एंटीजन टेस्ट कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह आठ बजे से दो बजे के बीच बुखार, उल्टी और सांस फूलने के नौ मरीज भर्ती किए गए। मरीजों की संख्या अधिक होने से जिला अस्पताल के वार्ड भरे हुए हैं। जबकि बहुत से लोग डॉक्टर की सलाह पर घर पर ही इलाज करा रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बाजार में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार की दवाओं के साथ ही एंटीबायोटिक दवाओं की मांग भी बढ़ी है। केमिस्ट-ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों से जरूरी दवाओं का भरपूर स्टाक रखने की अपील की है। ताकि मरीजों को दवाओं के लिए परेशान न होना पड़े। जिला अस्पताल की पैथालोजी में आम दिनों की अपेक्षा इस समय डेढ़ गुना मरीजों की जांच की जा रही है। पहले यहां 60-70 मरीज जांच कराने आते थे। जिसकी संख्या बढ़कर 100-120 हो गई है। ज्यादातर मरीजों के प्लेटटेट की भी जांच की जा रही है। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से पैथालोजी पर भी काम का दवाब बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed