{"_id":"61968c329c40777e8958c459","slug":"sdm-inspected-paddy-purchasing-center-mau-news-vns623319557","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया धान क्रय केंद का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया धान क्रय केंद का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के चिरैयाकोट में बने सरकारी धान क्रय केंद्र और नगर पंचायत द्वारा बनाई गई गौशाला का निरीक्षण बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे मुहम्मदाबाद गोहना उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने किया। इस जांच में उन्होंने पुराने नए बोरे, स्टाक रजिस्टर व मौजूद बोरों की उपलब्धता, धान स्टाक रजिस्टर धान रखने के स्थान, इलेक्ट्रानिक कांटा आदि का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने धान क्रय केंद्र के आसपास काफी गंदगी और रजिस्टर में लेखन कार्य को अधूरा पाया। एसडीएम ने धान क्रय केंद्र प्रभारी राघवेंद्र पांडेय को गंदगी और रजिस्टर में लेखन कार्य को पूरा करके रखने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र पर उन्होंने 7.5 हजार नए बोरे, सुतली, तराजू आदि को ठीक पाया। इस संबंध में एसडीएम ने 976 कुंतल 40 किलो धान की खरीद की हुई पाया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत द्वारा बने पशु आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उहोंने चिरैयाकोट के पशु चिकित्सक को उपस्थित न रहने और कभी भी पशुओं की देखरेख करने के लिए गौशाला पर न आने की शिकायत पर पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पशु चिकित्साधिकारी और जिलाधिकारी को रिपोर्ट देने की चेतावनी दी।