फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Screening

काझा गांव में 350 की हुई स्क्रीनिंग

Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Screening
नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल पर सैम्पलिंग के लिए पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : MAU
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के काझा गांव निवासी युवक के वाराणसी में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग की। चार सदस्यीय वाली इस टीम ने पहले दिन 350 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही लोगों से अपील किया कि वो लोग घरों में रहे। बुधवार को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें काझा गांव पहुंची। इन टीमों ने गांव निवासी तथा वाराणसी में तैनात आरक्षक जो कि कोरोना पॉजीटिव होना पाया गया है। उसके घर के आस पास घर-घर जाकर प्रत्येक सदस्यों की स्क्रीनिंग की गई। टीम ने 350 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जिसमें सभी सामान्य मिले। इस दौरान टीम सदस्यों ने ग्रामीणों को कोरोना वायरस से बचाव तथा उसके लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए घर में रहने की अपील की। स्क्रीनिंग करने वालों में डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. सुनिल राय, निर्भय सिंह, अभिषेक गुप्ता, डॉ. प्रवीण भारती, डॉ. सौरभ सिंह, हरीशचंद्र, संगीता, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. वीएन त्रिपाठी, राम सहाय, सुषमा मौर्या आदि शामिल रही।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि काझा गांव निवासी युवक के वाराणसी में कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद तीन टीमें गठित कर गांव के प्रत्येक ग्रामीण की थर्मल स्क्रीनिंग किया जाएगा। पहले दिन 350 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed