मऊ में हादसा: चालक को झपकी आने पर बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, खंभे से टकराई, छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से जा टकराई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक सहित छह लोग घायल घायल हो गए। इसमें एक 19 वर्षीय युवती की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। घायल बिहार से एक कार्यक्रम से मुहम्मदाबाद गोहना स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी श्रवण कुमार अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में बिहार गए हुए थे। गुरुवार शाम वह वापस अपने घर आने के लिए निकले थे। जहां शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर-रसूलपुर गांव के सीमा के पास पहुंचे थे कि चालक को झपकी आने के चलते स्कार्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई।
हादसे में श्रवण कुमार(42), रिमझिम(19), राज जायसवाल(15), रूप जायसवाल(20), प्रणय(15) और चालक घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास बने घर के लोगों ने कार से घायलों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने सभी घायलों को घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां रिमझिम की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।