मऊ: कोतवाली के सामने स्थित मंदिर से चांदी का अरघा ले गया स्कूटी से आया चोर, वारदात सीसीटीवी में कैद
शुक्रवार की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सदर बाजार की तरफ से स्कूटी से एक युवक जो मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, वह आया और स्कूटी को पार्क कर मंदिर में प्रवेश किया।थोड़ी देर बाद पुजारी अंदर गए तो उसने चांदी का अरघा उठाया और कपड़े के अंदर डालकर वहां से चलता बना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ कोतवाली के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुक्रवार की दोपहर के समय एक चोर ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उसने मंदिर से भगवान शिव के चांदी का अरघा चोरी कर लिया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अरघा को गायब देखकर पुजारी को मंदिर से चोरी की जानकारी हुई।
पुजारी ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोर को आरोपित करते हुए तहरीर दी। चोरी की पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तालाश में जुटी है। तहरीर में विवेकानंद पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन रेलवे फाटक स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के पुजारी है।
बताया कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सदर बाजार की तरफ से स्कूटी से एक युवक जो मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, वह आया और स्कूटी को पार्क कर मंदिर में प्रवेश किया। जिसके बाद वह हाथ जोड़े अंदर आने के बाद इधर-उधर बात करता रहा। इस दौरान वह अंदर की तरफ कुछ देर के लिए चले गए।
इसी बीच युवक ने चांदी की अरघा को शिवजी से अलग किया और उसके बाद किनारे होकर उसे पेट के अंदर छुपाया और फिर स्कूटी पर सवार होकर धीरे से बाजार की तरफ ही निकल गया। जब वह कुछ देर बाद वापस आए तो चांदी का अरघा देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
मंदिर में चोरी की सूचना उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी को दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें काले रंग की स्कूटी से आए युवक द्ववारा चोरी की घटना कोअंजाम देते हुए नजर आया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।