फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools up to fifth grade will open today

आज खुलेंगे पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय

Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Schools up to fifth grade will open today
मऊ। लगभग पांच माह बाद जिले के पहली से पांचवीं कक्षा के परिषदीय प्राथमिक सहित सभी बोर्डो से संबद्ध विद्यालय एक बार फिर नौनिहालों से गुलजार होंगे। शासन के निर्देश पर पहली सितंबर से पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यालय कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोल दिए जाएंगे। इन स्कूलोें में पठन-पाठन के लिए लगभग दो लाख बच्चे पहुंचेंगे। इसके लिए न सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग सहित सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे रहे।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय, आईसीएसई के दो, सीबीएसई के 30 विद्यालयों में लगभग दो लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। कोरोना महामारी के चलते शिक्षकों की उपस्थिति तो विद्यालय में चल रही थी, लेकिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मुहल्ला पाठशाला सहित अन्य विद्यालयों में आनलाइन शिक्षा दी जा रही थी। 24 अगस्त से छठवीं से आठवीं तक के विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन ने अब एक सितंबर से सभी बोर्डों से संबद्ध बेसिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को एक सितंबर से खोलने का निर्देश जारी कर दिया है। शासन के फरमान पर बेसिक शिक्षा विभाग सहित सभी बोर्डो से संबद्ध पहली कक्षा से पांचवीं तक के स्कूलों को खोलने के क्रम में सैनिटाइजेशन सहित सभी तैयारी को अंतिम देने में विभागीय अधिकारी लगे रहे। बच्चों को विद्यालय आने के लिए अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि वह बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकीय स्टाफ से समन्वय स्थापित कर सपोर्ट लें। इसके अलावा जिन स्कूलों में बच्चों के लाने व ले जाने के लिए वाहन की सुविधा है, वहां प्रतिदिन वाहनों को सैनिटाइज करना होगा।बच्चों के लिए विद्यालय में शुद्ध पेयजल, हाथ धुलने व शौचालय की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को क्लास में दो गज की दूरी का पालन कराते हुए बैठाना होगा और उनके चेहरे पर मास्क अच्छे ढंग से लगा होना चाहिए। छात्रसंख्या अधिक वाले विद्यालय दो पालियों में संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार एक सितंबर से कोविड प्रोटाकाल का पालन करते हुए पहली से पांचवीं तक के विद्यालय खोले जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन न हो, इसके लिए विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed