फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Schools from nursery to class VIII will open from today, preparations complete

आज से खुलेंगे नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूल, तैयारी पूरी

Sun, 13 Feb 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Schools from nursery to class VIII will open from today, preparations complete
मऊ। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद नर्सरी से आठवीं कक्षा के स्कूल सोमवार से खुलेंगे। रविवार को स्कूलों की साफ सफाई तथा सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया। बच्चे विद्यालयों में बिना मास्क प्रवेश नहीं कर पाएंगे। विद्यालयों के मुख्य द्वार पर ही थर्मल स्कैनिग की जाएगी। यहां थर्मामीटर, सैनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाक ने इसके लिए सभी प्रधानाचार्योें को आदेश भेज दिए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा से संबद्ध दो हजार से अधिक विद्यालयों में लगभग 3.50 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं। भीषण ठंड तथा संक्रमण की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे को देखते हुए चार जनवरी से ही स्कूल बंद चल रहे हैं। संक्रमण दर न्यूनतम होने के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू होगी। रविवार को अपराह्न बाद तक विद्यालयों के कर्मचारी साफ सफाई तथा सैनिटाइजेेशन सहित सभी तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे रहे। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार कक्षाओं में कोविड प्रोटोकाल के तहत बच्चों की उपस्थिति रहेगी। कोविड गाइडलाइन के तहत बच्चे विद्यालयों में बिना मास्क प्रवेश नहीं कर पाएंगे। बच्चों के प्रवेश के समय स्कूलों के मेन गेट पर ही थर्मल स्कैनिग से जांच होगी। जांच के बाद साबुन से हाथ धुलाकर कक्षा में भेजा जाएगा। बीएसए डॉ. संतोष कुुमार सिंह ने बताया कि नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यालय सोमवार से खुलेंगे। कोविड प्रोटोकाल के तहत कक्षाएं चलेंगी। अतिरिक्त कक्षाएं लेकर कोर्स पूरा कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed