फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   school manager called girl students into chamber and molested them In Ghazipur

UP: 'तुम भारतीय नहीं...विदेशी लगती हो'; चेंबर में बुलाकर प्रबंधक ने छात्राओं संग की छेड़छाड़; गालियां भी दीं

Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Sep 2024 07:34 AM IST
सार

मऊ जिले में स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रबंधक ने अपने चेंबर में बुलाकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। हालांकि मामले में शिकायत बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
school manager called girl students into chamber and molested them In Ghazipur
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नामचीन कान्वेंट स्कूल प्रबंधक द्वारा 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी थमा नहीं था कि जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की दो छात्राओं के पिता ने कॉलेज प्रबंधक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िताएं 10वीं में पढ़ती हैं। 

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों छात्राओं को प्रबंधक ने बारी-बारी से बुलाकर उनसे कहा कि तुम भारतीय नहीं, बल्कि विदेशी लगती हो। इसके बाद छेड़छाड़ की। एक छात्रा के पिता ने मुकदमे दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री और उसके गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री जय मां बजल देईया तिजिया देवी इंटर कॉलेज बरजला में 10वीं में पढ़ती हैं। 13 सितंबर को भी दोनों कॉलेज में पढ़ने गईं थीं। 
विज्ञापन


कॉलेज के प्रबंधक और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुकुहुपुर निवासी विनोद यादव ने दोनों को चेंबर में बुलाया। इस दौरान प्रबंधक ने बारी-बारी से उन दोनों को बुलाकर उनका हाथ पकड़ते हुए छेड़खानी की और कहा कि तुम भारतीय नहीं, विदेशी लगती हो। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दीं। मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed