{"_id":"68c31eaf17dfcbc79006041b","slug":"school-did-not-open-till-840-am-mau-news-c-295-1-mau1001-133421-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 8:40 बजे तक नहीं खुला स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 8:40 बजे तक नहीं खुला स्कूल
विज्ञापन
परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के डुमरांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बुधवार को सुबह 8:40 बजे तक नहीं खुला था। इस दौरान गेट पर खड़े छात्रों का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को छात्रों के अभिभावकों ने वायरल किया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
परदहां ब्लाॅक के डुमरांव गांव के पश्चिमपुरा पोखरे के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय बुधवार की सुबह 8.40 तक नहीं खुला था। जबकि स्कूल का समय आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का है। बुधवार को छात्र अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लटक रहा था। बच्चे स्कूल बैग लेकर शिक्षक के आने का इंतजार कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सुबह करीब 8.40 बजे के बाद शिक्षक पहुंचे तो स्कूल का ताला खुला। इस बात की जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह विद्यालय पर पहुंचे। अभिभावक प्रभुनाथ यादव, दुलारे राम ने जिलाध्यक्ष को बताया कि विद्यालय का स्टाफ अक्सर गायब रहता है। शिक्षकों के समय से स्कूल आने के आश्वासन पर अभिभावक लौटे। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी राज श्वेता मौर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।