{"_id":"6a5a7314ba8cf5371208618a","slug":"saryu-river-water-level-rose-by-40-centimeters-in-24-hours-mau-news-c-295-1-svns1028-148728-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर
विज्ञापन
24 घंटे में सरयू का बढ़ा जलस्तर 40 सेंटीमीटर
दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के रुख से मुक्तिधाम सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से सरयू में उफान आने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों में दहशत है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन और सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है। बंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
मुक्तिधाम से लेकर जानकी घाट तक कटानरोधी कार्य किए जा रहे हैं। नदी के जलस्तर में बढ़ रहे दबाव से नगर की ऐतिहासिक धरोहरों मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद और हनुमान मंदिर पर खतरे की घंटी बजना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नदी के जलस्तर पर नजर डालें तो शुक्रवार को 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 40 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का जलस्तर शुक्रवार को 68.20 मीटर रहा। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 67.80 मीटर था। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर है।
नदी के खतरा बिंदु की ओर बढ़ने से तटवर्ती इलाके धनौली, रामपुर, नई बाजार, नौली, रामनगर, बीबीपुर, गोधनी, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में पानी घुसने की आशंका से किसान चिंतित हो गए हैं।