फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu river in spate due to release of water from Nepal, panic in coastal areas

नेपाल से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी में उफान, तटवर्ती इलाकों में दहशत

Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Saryu river in spate due to release of water from Nepal, panic in coastal areas
दोहरीघाट। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी में उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। 24 घंटे में जलस्तर में 60 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी की प्रलयंकारी लहरे भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरी शंकर घाट पर सरयू का जलस्तर बृहस्पतिवार को 69.40 मीटर रहा। जबकि बुधवार को यह 68.80 मीटर था। यदि इसी तरह जलस्तर में बढ़ोतरी होती रही तो सरयू कभी भी खतरा बिंदु पार कर सकती है। नदी इस समय खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 50 सेमी नीचे बह रही है। नदी के उग्र रुप धारण करने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, साईं बाबा का मंदिर, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, हनुमान मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला आदि का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जबकि तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजकि, नवली, बहादुरपुर, पतनई, सरयां, गोधनी, ठाकुर गांव, बीबीपुर, जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, ठिकरहिया, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed