फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sari businessman dies in Mau survived cattle attack but breathed his last in this effort

मऊ में साड़ी व्यवसायी की मौत: छुट्टा मवेशी के हमले से तो बच गए, लेकिन इस प्रयास में उखड़ी सांसें

Tue, 14 Dec 2021 04:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Dec 2021 04:34 PM IST
सार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के निकट बुनकर बाहुल्य गांव खैराबाद में छुट्टा मवेशी के हमले से बचने को लेकर लगभग दो सौ मीटर दौड़ लगाने के बाद प्रसिद्ध साड़ी एवं कपड़ा व्यवसायी की सांस ऐसी उखड़ी कि उनकी सांस हमेशा के लिए बंद हो गई। 

विज्ञापन
Sari businessman dies in Mau survived cattle attack but breathed his last in this effort
शव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के निकट बुनकर बाहुल्य गांव खैराबाद में छुट्टा मवेशी के हमले से बचने को लेकर लगभग दो सौ मीटर दौड़ लगाने के बाद प्रसिद्ध साड़ी एवं कपड़ा व्यवसायी की सांस ऐसी उखड़ी कि उनकी सांस हमेशा के लिए बंद हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। इस घटना की जिसको जहां भी सूचना मिली वह व्यवसायी के आवास पर पहुंच गया।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी हाजी इरफान अहमद की गांव में पावरलूम, दुकान व मुहम्मदबाद कस्बा में भी कपड़े की दुकान है। सोमवार देर रात करीब एक बजे वह  कहीं बाहर से आया। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर उनके हाता में उनका ड्राईवर गाड़ी पार्क करने लगा तो हाजी इरफान अकेले ही पैदल अपने घर जाने लगा।
विज्ञापन


इस बीच सड़क पर छुट्टा घूम रहे एक मवेशी ने व्यवसायी पर हमला करने को दौड़ा लिया। हमले से बचने को लेकर वह वहां से दौड़ लगाया। इस बीच मवेशी पीछे-पीछे- दौड़ता रहा। किसी प्रकार वह मवेशी के हमले से बचकर घर पहुंचा लेकिन सांस बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मिनट बाद ही उसीकी सांस हमेशा के लिए थम गई। मौत की सूचना मिलने पर खैराबाद गांव के सैकड़ों व्यापारी उनके आवास पर पहुंच गए। इसके अलावा वलीदपुर, मुहम्मदाबाद और आसपास के क्षेत्र से भी लोग का उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed