{"_id":"61c218575bc651219c0daa6c","slug":"santosh-kumar-got-the-crown-of-sarbaspur-pradhan-mau-news-vns6292396171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष कुमार को मिला सरबसपुर प्रधान का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष कुमार को मिला सरबसपुर प्रधान का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सरबसपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उप चुनाव में संतोष कुमार को प्रधानी का ताज मिला है। इन्होंने अपने एक मात्र प्रतिद्वंदी मुन्नी देवी को 365 वोटों से पराजित कर दिया। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर हुई मतगणना के बाद इन्हें विजयी घोषित किया गया। आरओ डॉ. सुनील कुमार राय ने इन्हें विजयी होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान को फूलमालाओं के साथ बधाई दी। आमने सामने की लड़ाई में पूर्व प्रधान बसंत कुमार के बेटे संतोष कुमार को 979 मत मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी मुन्नी देवी को केवल 614 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार संतोष कुमार को 365 मतों से विजय श्री हासिल हुई। इस तरह ग्राम पंचायत के अधिकांश मतदाताओं ने संतोष कुमार को उनके दिवंगत पिता ग्राम प्रधान बसंत राम की विरासत सौंप दिया।
ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और महज एक घंटा 25 मिनट में मतगणना का कार्य पूरा हो गया। मतगणना की घोषणा होते ही संतोष कुमार के समर्थक खुशी से उछल पड़े और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद आरओ डॉ. सुनील कुमार राय ने संतोष कुमार को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
पिछले माह 13 नवंबर को सरबसपुर के ग्राम प्रधान बसंत राम का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इससे वहां प्रधान पद रिक्त हो गया था, जिसके लिए उप चुनाव 20 दिसंबर को संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत के कुल 2375 मतदाताओं के सापेक्ष महज 1606 लोगों ने मतदान में भाग लिया। इसमें 13 वोट अवैध घोषित किए गए। वैध वोट 1593 मतों की गिनती की गई।