फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Santosh in 50 meter boys race and Neha won in girls category

50 मीटर बालक दौड़ में संतोष तो बालिका वर्ग में नेहा ने मारी बाजी

Mon, 13 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Santosh in 50 meter boys race and Neha won in girls category
परदहां ब्लाक के सरयां रघुनाथपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ब्लाक स्तरीय बाल क्रीडा प्रतिय? - फोटो : MAU
बढुआ गोदाम (मऊ)। परदहां ब्लॉक के सरयां रघुनाथपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के न्याय पंचायत के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दौड़, पीटी, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मार्च पास्ट, ध्वजारोहण और मशाल जुलूस निकाला गया। प्रतियोगिता में 50 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में संतोष प्राथमिक स्कूल ओंहाइच और बालिका वर्ग में नेहा यादव कंपोजिट विद्यालय कुशमौर प्रथम रही। 100 मीटर बालक वर्ग के दौड़ में राजन मौर्य प्राथमिक स्कूल कुशमौर जबकि बालिका वर्ग में विद्या सरोज प्राथमिक विद्यालय कुशमौर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सुधीर प्राथमिक स्कूल कुशमौर और बालिका वर्ग में नंदनी कुमारी कंपोजिट विद्यालय रणवीरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। योगा में बालक वर्ग में रैनी हरिजन बस्ती और बालिका वर्ग में सलाहाबाद कंपोजिट विद्यालय प्रथम रहा। कबड्डी बालक वर्ग में सरयां रघुनाथपुर प्रथम आया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रहजनिया प्रथम जबकि प्राथमिक विद्यालय डुमरांव द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, रमाकांत तिवारी, सहेंद्र कुमार सिंह, पी एन सिंह राहुल तिवारी, अजय सिंह, अनिल सिंह, प्रवीण पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed