फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sanitization

सात बड़ी मशीनों से हॉटस्पाट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन

Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Sanitization
मऊ। कोरोना संक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कराया गया है। जिसके लिए 42 टीमें गठित की गई हैं। तीन सफाई निरीक्षक लगातार सैनिटाइजेशन कार्य की मानीटरिंग कर नगर पालिका को रिपोर्ट कर रहे हैं। जिले में अब तक 1468 मरीज मिल चुके हैं। इसमें नगर क्षेत्र के 40 फीसदी से ज्यादा मरीज हैं। सोमवार को ही नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुर बरपुर, सहादतपुरा, नरई बांध, इमलिया मुहल्ले से संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश की मानीटरिंग में नगर पालिका की सात टीमों ने बड़ी मशीन से इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया। सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि नगर में संक्रमण के रोकथाम के लिए रोजाना 42 वार्डो में सैनिटाइजेशन किया जाता हैं। सभी वार्डो में एक कर्मचारी को सैनिटाइज के लिए छोटी मशीन दी गई हैं। वहीं सात बड़ी मशीन से हॉटस्पॉट क्षेत्रों के साथ सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है। बोले कि इसके लिए दो सदस्यीय सफाईकर्मियों की सात टीमें गठित हैं। सैनिटाइजेशन कार्य की मानीटरिंग वो तथा सीनियर सफाई निरीक्षक नरेश कुमार तथा नरेंद्र कुमार द्वारा प्रतिदिन किया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed