फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sandigdh paristhitiyon mein mile do shav

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो शव

Sun, 03 Apr 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
sandigdh paristhitiyon mein mile do shav
मऊ/बढुआगोदाम/वलीदपुर। दो थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो व्यक्तियों का शव मिला। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के नरई बांध के पास रविवार की सुबह 42 वर्षीय जिला अस्पाताल में कार्यरत स्वीपर का शव सड़क किनारे जबकि वलीदपुर के मुहम्मदाबाद गोहना के परास खाड़ के पास खाई में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बढ़आ गोदाम : रविवार की सुबह सड़क पर टहलने निकले कुछ लोगों ने नरई बांध के पास सड़क किनारे 42 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सरायलंखसी एसओ केके गुप्ता हमराहियों के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड तथा ड्यूटी कार्ड से माया कुमार 42 निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई। वह जिला अस्पताल के सिटी स्कैन विभाग में स्वीपर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट या दूसरी किसी तरह के निशान नहीं है, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपार्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी के बीच परास खाड़ के पास खाई में रविवार की सुबह 50 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। उसकी शिनाख्त हरनासाथ गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। हरनासाथ गांव निवासी दिनेश चौहान 50 का अपने छोटे भाई से रास्तेे का विवाद चल रहा है। मृतका की पत्नी चिंता के अनुसार इसी को लेकर विवाद होने के बाद वह रात में साइकिल से कोतवाली जाने को निकला था। लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह भातकोल बाजार स्थित तमसा नदी के बीच परास खाड में उसका शव मिला है। मौत के पीछे प्रथम दृष्टया किसी वाहन की टक्कर का अंदेशा जताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि पत्नी ने अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत होने का जिक्र तहरीर में किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed