फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sampling

अब तीन नए सीएचसी पर भी होगी सैंपलिंग

Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
sampling
मऊ। जिले में कोरोना संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग सुविधा पांच सीएचसी पर होगी। इससे जिले में सैंपलिंग की संख्या में इजाफा हो सकेगा, साथ ही अधिक से अधिक लोगों की जांच हो सकेगी। बताते चले कि बुधवार तक जिले में 4327 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है, इसमें 3892 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें 86 पॉजीटिव मिले है। जिले में वर्तमान में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दो टीमें, दो सैंपलिंग टीमें तथा बड़राव सीएचसी और मुहम्मदाबाद गोहना की एक सैंपलिंग टीम है।जिनके द्वारा कोरोना संदिग्ध लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है। स्वास्थ्य प्रशासन ने सैंपलिंग को लेकर ओर तेज कवायद शुरू करने के लिए उद्देश्य से तीन नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, घोसी पर सैंपलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तीनों सीएचसी पर सैंपलिंग टीमें भी गठित की जा चुका है।जिनके द्वारा बृहस्पतिवार को अपने अपने क्षेत्रों से संदिग्ध लोगों की सैंपल लेकर जिला मुख्यालय भेजा। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि तीन नए सीएचसी पर भी सैंपलिंग लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिससे जिले में कोरोना की जांच का ग्राफ ओर बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed