फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sample of 744 recovered patients sent from district for antibody test

एंटीबॉडी जांच के लिए जिले से भेजा गया 744 रिकवर हुए मरीजों का सैंपल

Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sample of 744 recovered patients sent from district for antibody test
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के बीच जिले के लोगों की प्रतिरोधक क्षमता परखने के लिए कनवर्जन सैंपल लेने की कवायद जारी है। लखनऊ से भेजी गई सूची के अनुुसार 42 संक्रमित मरीज जो रिकवर हो चुके है। उनका ब्लड सैंपल लेकर उसे केजीएमयू भेजा जाएगा। जहां उनके शरीर में बन रहे एंटीबॉडी का पता लगाया जा सके। इससे पहले जिले की 31 टीमों ने शासन के निर्देश पर जिले के 31 जगहों से 744 रिकवर हो चुके मरीजों का सैंपल सीरो सर्वे के तहत लेते हुए केजीएमयू भेजा था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीरो अभियान पूरे जिले में चलाया गया। इसके तहत दूसरे चरण में जिले में तीन जून से सात जून तक सीरो अभियान के लिए दस टीमें गठित की गई। इन टीमों ने पांच दिनों में नौ ब्लाकों में 31 जगहों पर विशेष कैंप लगाया गया। प्रत्येक कैंप में 24 ऐसे लोगों का सैंपल लिया गया, जो संक्रमण के बाद ठीक हो चुके थे। बताया कि एकत्रित 744 सैंपलों को केजीएमयू भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं जिला महामारी अधिकारी रविशंकर ओझा ने बताया कि वर्तमान में जिले में कनवर्जन सैंपल अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शासन द्वारा भेजी गई 42 सूची जिसमें संक्रमण से मरीज ठीक हो चुके है। उनके यहां पहुंचकर ब्लड सैंपल लिया जा रहा है। बताया कि कनवर्जन सैंपल के लिए संक्रमण की पहली लहर के दौरान संक्रमित मरीजों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed