फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sample

43 दिनों में जिले में 456 संदिग्ध को भेजा गया सैंपल

Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sample
मऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार सैंपलिंग टीम बनाई है। जिसमें दो टीमों के जिम्मे जिले के विभिन्न क्षेेत्रों में जाकर कोरोना संदिग्ध मरीजों का सैंपलिंग करना है। इन टीमों ने बुधवार तक 456 सैंपल लिए हैं। जिसमें 400 की रिपोर्ट भी आ चुकी है। इसमें एक पॉजीटिव तथा शेष की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए जिले में चार टीमें गठित की गई हैं। दो टीमों के जिम्मे क्वारंटीन सेंटर तथा एल-1 अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की सैंपलिंग करने की जिम्मेदारी है। जबकि दो टीमों द्वारा जिले में अलग अलग जगहों पर जाकर सैंपलिंग करना है। इन टीमों ने जिले में कोपागंज के दोस्तपुरा मुहल्ले में मिले पहला कोरोना मरीज के बाद यहां से 76 से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग ली है। वहीं काझा गांव निवासी सिपाही जो कि वाराणसी में कोरोना पॉजीटिव हुआ, उसके परिवार सहित 30 लोगों का सैंपल लिया गया। टीम ने जिले में पहला सैंपल बीते 17 उसके बाद 29 मार्च को दूसरा सैंपल लिया। जबकि अप्रैल माह के बीते 28 दिनों में 454 संदिग्ध का सैंपल लेकर बीएचयू भेजा। जिसमें 400 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें कोपागंज नगर पंचायत के दोस्तपुरा मुहल्ले के निवासी युवक को छोड़कर शेष 399 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बतायाकि चार टीमें गठित कर सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed