फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   samji market and circuit house to be built in madhuban

मधुबन में बनेगी संब्जी मंडी और सर्किट हाउस

Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
samji market and circuit house to be built in madhuban
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के हकारीपुर में मंगलवार को भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान आयोजित जन सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्गों के हितों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। योगी मोदी के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश में विकास की गति तेज हुई है।
विज्ञापन

कहा कि इस सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। किसान ,व्यापारी, मजदूर, छात्र सभी भाजपा के साथ हैं। कहा कि देवरांचल में अगलगी की समस्या को देखते हुए कटघरा शंकर में फायर स्टेशन का निर्माण कराया गया है। हृदयपट्टी में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही सब्जी मंडी, सर्किट हाउस भी बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, आद्याशंकर मिश्रा, विजय प्रकाश पांडेय, देवेंद्र सिंह आदि ने जनता को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह, लल्लन सिंह, चंद्रभूषण सिंह, हेमवंत सिंह, रमेश पांडेय, अभिषेक सिंह, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों को किया नमन
मधुबन। वन मंत्री ने शहीद स्मारक कटघरा शंकर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्लॉक प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अमित मिश्रा, केदार यादव, हेमंत, विनीत मिश्रा आदि रहे।
मिस्ड काल करा मंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
फतेहपुर मण्डाव। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के कटघरा शंकर शहीद स्मारक स्थल पर मतदाता जागरूकता अभियान व भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में नए मतदाताओं को महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने पार्टी के नम्बर पर मिस्डकॉल कराकर कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिये सशक्त महिलाएं समान महिलाएं के बारे में जागरूक किया। कहा कि प्रदेश के सभी 1535 पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 1.8 करोड़ बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि बचत खाते खोले गये। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया, शिवशंकर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुँवर सिंह शुभम, बेनी गोस्वामी, सुनील गोस्वामी, अजित जायसवाल, जगदीश मल्ल, विकास मल्ल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed