फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Samajwadi Party talks about upliftment of one caste, stay away from caste virus: AK Sharma

मऊ में एमएलसी एके शर्मा ने कहा- समाजवादी पार्टी एक जाति के उत्थान की बात करती है, जाति के वायरस से बचकर रहिए

Tue, 04 Jan 2022 09:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

एके शर्मा ने वादा किया कि वह राम राज्य का सपना साकार करेंगे। दावा किया कि बिंदटोलिया गांव की कटान रोकने के लिए उन्होंने धन स्वीकृत कराया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party talks about upliftment of one caste, stay away from caste virus: AK Sharma
मऊ के दोहरीघाट के विक्ट्री इंटर कॉलेज के मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन करते बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने मंगलवार को कहा कि इस समय जाति का वायरस चल रहा है, इससे बचके रहिए। सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो खाली प्लाट है, वो हमारा है, ऐसा समाजवाद कहीं आपने पढ़ा है? यह समाजवाद सपा का है। सपा ने पढ़ाई की व्यवस्था खराब कर दी।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष मऊ के  दोहरीघाट स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि जो पार्टी एक जाति के उत्थान की बात करती हो, क्या ऐसा ऐसा समाजवाद आपको चाहिए। जिसने शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी, जो जीतते हैं आजमगढ़ से और विकास होता है इटावा में, क्या ऐसी सरकार आपको चाहिए?
विज्ञापन


कहा कि माफिया का खतरनाक वायरस प्रदेश में चलता रहा है, जो ठेके के नाम पर सारी योजनाओं का लाभ गटक जाते हैं। कहा कि उन्हें निधि का कमीशन नहीं चाहिए, ऐसी रोड बनाओ, ऐसा विद्यालय बनाओ, जो रोड मॉडल बने। कहा कि जिन ठेकेदारों, इंजीनियरों ने बेईमानी की, वे कष्ट सह रहे हैं। कहा कि पीएम मोदी ने आत्मबल बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एके शर्मा ने वादा किया कि वह राम राज्य का सपना साकार करेंगे। दावा किया कि बिंदटोलिया गांव की कटान रोकने के लिए उन्होंने धन स्वीकृत कराया है। कहा कि आज कल्पनाथ राय की जयंती है। वह जिले के प्राण वायु थे। उन्होंने विकास का बीज जो बोया था, उसे वह पुष्पित पल्लवित करेंगे। 

दावा किया कि अब तक वह 500 करोड़ की योजना ला चुके हैं। विधान परिषद सदस्य दिनेश सिंह ने कहा कि यहां की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि एके शर्मा से लोगों का लगाव है। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि एके शर्मा के नेतृत्व में हम यूपी में 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि पूर्वांचल जो विकास की बयार अरविंद शर्मा की देन है। पूर्वांचल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताकर इनको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि विकास को धरातल पर उतारा जाएगा। संचालन उत्पल राय ने किया।

एके शर्मा ने वादा किया कि वह राम राज्य का सपना साकार करेंगे। दावा किया कि बिंदटोलिया गांव की कटान रोकने के लिए उन्होंने धन स्वीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed