{"_id":"5c2663a9bdec2256d06c6c31","slug":"salary-wages-on-negligence-in-disposal-of-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन
Fri, 28 Dec 2018 11:25 PM IST
पवन सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
अमर उजाला ब्यूरो, बलिया
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को आठ अफसरों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर शिकायतों के निस्तारण का फरमान जारी कर पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने का आदेश दिया था लेकिन विभाग के आला अफसरों की फटकार से बचने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों ने मामलों का निस्तारण कागजों में करना शुरू कर दिया। ऐसे में इसकी मानीटरिंग का जिम्मा शासन से जिले के आला अफसरों को दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह मिले आठ अधिकारियों का वेतन जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रोक दिया है। चेताया है कि शिकायतों के निस्तारण में तेजी नहीं आई तो इससे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसी 23 दिसंबर तक आइजीआरएस पोर्टल की स्थिति की समीक्षा की गई तो सदर और रसड़ा तहसील के एसडीएम समेत डीपीआरओ, बीएसए, डीएसओ, परियोजना अधिकारी डूडा, ईओ नगरपालिका और एक्सईएन विद्युत द्वितीय के यहां ज्यादा शिकायतें लंबित मिली। जिलाधिकारी ने इन सभी आठ अधिकारियों का वेतन रोक किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि हर महीने की 23 तारीख तक किसी विभाग का कोई भी संदर्भ में डिफाल्टर में नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी का उस महीने का वेतन नहीं निकालने दिया जाएगा। इस कार्रवाई से महकमे के अफसरों में हड़कंप मची हुई है। अफसर अब अपने ही कार्यों को करने में लगे हुए हैं। विभागीय कार्य भले ही न हो लेकिन आईजीआरएस पोर्टल पर दिखने वाली शिकायतों को निपटाने का भूत सबके ऊपर दिखने लगा है।