फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sakhi booths will be made in all the assembly constituencies of the district

जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में बनाए जाएंगे सखी बूथ:

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sakhi booths will be made in all the assembly constituencies of the district
मऊ। निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण पहल किया है। विधान सभा चुनाव में सखी बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी चारों मतदान कर्मी महिला ही तैनात की जांएगी। इसके साथ ही बूथों पर सभी सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं तैनात की जाएंगे। जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों में एक एक सखी बूथ बनाए जाएंगे। ऐसा महिला मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने और महिलाओं में आत्मबल के विकास के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के एक एक बूथ पर केवल महिला कर्मचारी नियुक्त की जाएंगी। इन पर कोई पुरुष मतदान कर्मी नहीं होगा। एक बूथ पर तैनात किए जाने वाले पीठासीन अधिकारी से लेकर चार मतदान कर्मी होते हैं। सखी बूथ पर इन सभी पदों पर महिलाओं की ही तैनाती की जाएगी। सभी सखी बूथ विधानसभा मुख्यालय के आस पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में चार विधान सभा क्षेत्र हैं। मऊ सदर, घोसी, मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र। जिले में कुल 913 मतदान केंद्र और 1960 बूथ बनाए गए हैं। जिले की चारों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 16 लाख 94 हजार 940 मतदाता हैं। इनमें से सात लाख 93 हजार 266 है। पिछले 2017 के विधान सभा चुनाव में 15 लाख 19 हजार 404 मतदाता थे। इस चुनाव में एक लाख 15 हजार 536 नये मतदाता बढ़े हैं। मतदान में सामान्यतया महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत अपक्षाकृत कम रहता है। चुनाव आयोग के निर्देश पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली जाती हैं। इसके अलावा अन्य माध्यमों से मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग ने मतदान में सखी बूथों के गठन का दिशा निर्देश जारी किया है। आयोग के निर्देशानुसार इस बार विधान सभा चुनाव में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक एक सखी बूथों का गठन किया जाएगा। इन बूथों पर केवल महिला मतदान कर्मी तैनात की जाएंगी। इन बूथों पर सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं तैनात की जाएंगी। इसके अलावा इन बूथों पर मतदान एजेंट भी महिलाएं ही रहेंगी। यानी सखी बूथ पर केवल महिलाएं ही मतदान कराएंगी। इन बूथों पर मतदान की निगरानी महिला अधिकारी करती रहेंगी। इस बाबत उप निर्वाचन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में निर्वाचन आयोग कास यह अभिनव प्रयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। सखी बूथों का गठन मुख्यालय के आस पास वाले बूथों पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed