फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Safe delivery of three newborns in an ambulance

एंबुलेंस में तीन नवजात का कराया सुरक्षित प्रसव

Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Safe delivery of three newborns in an ambulance
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 102 तथा 108 एंबुलेंस सेवा फिर से जन्मदाता साबित हुई। जनपद में एक दिन में ही तीन अलग-अलग एंबुलेंसों में सुरक्षित प्रसव हुआ। तीनों जच्चा बच्चा सुरक्षित हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रथम प्रसव बड़रांव ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंसकर्मी पायलट मनोज तथा ईएमटी अमित वर्मा के द्वारा कराया गया।
विज्ञापन

लाभार्थी द्वारा 108 पर कॉल किए जाने के पश्चात 15 मिनट के अंदर ही एम्बुलेंस लाभार्थी के घर पहुंच कर महिला को एंबुलेंस द्वारा सीएससी बड़रांव ले जा रहे थे, रास्ते में ही तेज प्रसव पीड़ा होने की बृजेश ने गाड़ी रास्ते में रोककर ईएमटी के सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया।द्वितीय तथा तृतीय प्रसव सीएचसी रानीपुर की 102 एंबुलेंस में हुआ। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मरीज के घर पहुंची और प्रसूता को लेकर रानीपुर अस्पताल की तरफ निकली। किंतु रास्ते मे तेज प्रसव पीड़ा होने की बृजेश से एंबुलेंस को सड़क के किनारे रोक कर एंबुलेंसकर्मियों द्वारा एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया।प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सीएचसी रानीपुर में भर्ती कराया गया। दोनों प्रसव टेक्नीशियन तथा कर्मी इंद्रेश, विनोद, रितेश, दीपक द्वारा करवाया गया। सूचना मिलने पर कार्यक्रम प्रबंधक विजित श्रीवास्तव खुद सभी स्टाफ से मिल कर बधाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed