{"_id":"62279d99415ee27a696573dd","slug":"sabha-sp-candidates-including-abbas-ansari-are-monitoring-evms-at-the-counting-site-mau-news-vns642312969","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: अब्बास अंसारी समेत सभी सपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर ईवीएम की निगरानी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: अब्बास अंसारी समेत सभी सपा प्रत्याशी मतगणना स्थल पर ईवीएम की निगरानी में जुटे
Tue, 08 Mar 2022 11:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:46 PM IST
सार
मऊ शहर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के बाहर अब्बास अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी के लिए बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
Sabha SP candidates including Abbas Ansari are monitoring EVMs at the counting site
विस्तार
मऊ शहर के बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के बाहर अब्बास अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशी और कार्यकर्ता ईवीएम की निगरानी के लिए बैठे हुए हैं। वह मतगणना स्थल के सामने डेरा डाले हैं। उनका कहना है कि जब तक मतगणना प्रारंभ नहीं होती तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे।
आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गड़बड़ी की आशंका है। मतगणना स्थल पर सदर विधानसभा के सपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी, घोसी के सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान, मधुबन के प्रत्याशी उमेश चंद्र पांडे और मुहम्मदाबाद गोहना के प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सहित जिलाध्यक्ष ईवीएम की निगरानी में लगे हुए हैं।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा ईवीएम को बदला जा सकता है या कुछ गड़बड़ी की जा सकती है। जिसकी वजह से ईवीएम की निगरानी की जा रही है। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ईवीएम की निगरानी के लिए कार्यकर्ता रात-दिन डटे रहेंगे।